शासनादेश के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

📅 दिनांक: 12 जुलाई 2026
📍 स्थान: महाविद्यालय परिसर, पिंडरा
🌱 अभियान: वृक्षारोपण 2026

प्रेस रिपोर्ट: शासनादेश के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पिंडरा, वाराणसी में "वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" के अंतर्गत शासनादेश के अनुसार एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में आवंटित 200 पौधों को अत्यंत उत्साह और संकल्प के साथ रोपित किया गया।

🌳 पौधे लगाने के साथ-साथ उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने प्रत्येक पौधे की पूर्ण सुरक्षा और उनके संवर्धन की जिम्मेदारी लेने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

गरिमामयी उपस्थितिति

डॉ. जिलाजीत जैसवारा
प्राचार्य
डॉ. विजया मिश्रा
प्राध्यापक
श्री अनिल कुमार वर्मा
स्टाफ सदस्य
संतोष कुमार गौड़
स्टाफ सदस्य
बबलू यादव
स्टाफ सदस्य
👥 समस्त छात्राएं: कार्यक्रम में कॉलेज की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की झलकियां (Gallery)