अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21 जून
योग एक साधना है, संयम है, योग न सिर्फ हमारे शरीर को फिट रखता है बल्कि मन को भी शांत और सुकून देने में मदद करता है। यही कारण है कि हर साल 21 जून को विश्व भर में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाया जाता है। इस दिन लोग योग के फायदे जानने और अपनाने की कोशिश करते हैं। इस वर्ष यह दिन अपना 11वां साल मना रहा है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।

प्राचार्या
महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय
पिण्डरा वाराणसी।