सावन महोत्सव

आज दिनांक 06 /08/ 2025 दिन बुधवार को महारानी गुलाब कुंवारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी छात्राएं प्राचार्या महोदया एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।महाविद्यालय में राखी,थाल सज्जा एंव गीत प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम का आनंद उठाया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ छाया पाठक एवं सभी शिक्षकों द्वारा सावन महोत्सव के बारे में बताया गया । कार्यक्रम की संयोजिका गृह विज्ञान की शिक्षिका डॉ राखी अस्थाना एवं श्रीमती विद्या पटेल रही।

प्राचार्या
डॉ छाया पाठक