स्वागत समारोह

आज दिनांक 09/09/2025 महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी में सीनियर छात्राओं द्वारा नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुभारंभ डॉक्टर छाया पाठक (प्रचार्या) द्वारा दीप प्रज्जवलन कराकर किया गया सीनियर छात्रों द्वारा स्वागत गीत, भाषण ,नृत्य, शेरो शायरी की प्रस्तुति करके स्वागत किया गया फिर प्राचार्या द्वारा स्वागत भाषण तथा डॉक्टर विजया मिश्रा , डॉक्टर जिलाजीत जैसवार द्वारा प्रोत्साहन भाषण दिया गया तथा नवप्रवेशी छात्राओं को मिठाई वितरण कर प्रथम सत्र की समाप्ति हुई ,पुनः 10 मिनट के अंतराल में द्वितीय सत्र में मिस फ्रेशर के चुनाव के लिए विभिन्न प्रतियोगिता छात्र परिचय ,कॉलेज अनुभव, भाषण, गीत,नृत्य, मॉडलिंग, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मिस फ्रेशर सुहानी पाठक( प्रथम स्थान) खुशी वर्मा (द्वितीय स्थान) तथा पूनम (तृतीय स्थान) प्राप्त किया अन्य छात्राएं रनरअप रही, कार्यक्रम में अन्यअध्यापकगण में डॉक्टर राखी अस्थाना,श्रीमती विद्या,रेनू,पूजा मैम उपस्थित थी!
धन्यवाद!