Convocation 2024

महारानी गुलाब कुंवरि महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय
पिंडरा वाराणसी

ग्रामीण अंचल पिंडरा तथा पिंडरा क्षेत्र के बेलवा रोड पर स्थापित महारानी गुलाब कुंवरि महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिसकी स्थापना सन 1994 में महामहिम ‘काशी नरेश’ पूजनीय डॉक्टर विभूति नारायण सिंह जी के पावन कर कमलों द्वारा हुई थी। जिनका मुख्य उद्देश्य था कि ग्रामीण अंचल की बालिकाएं जो उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान किया जा सके। जिस समय इस महाविद्यालय की स्थापना हुई उस समय पिंडरा क्षेत्र में दूर-दूर तक कोई भी महाविद्यालय नहीं था क्रमशः बालिकाएं महाविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करती रही और अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त करती गई।


धन्य है यह भूमि जिसने ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति को इस संसार में ऐसे पावन कार्य करने के लिए अवसर प्रदान किया। इस पावन कार्य को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान महाराज माननीय डॉक्टर अनंत नारायण सिंह जी तथा माननीय महारानी साहिबा डॉक्टर श्रीमती अनामिका कुंवर जी निरंतर इस पावन कार्य को करते हुए आगे की ओर अग्रसर हैं। आपने असंभव कार्य को भी संभव बनाया है तथा आपके अथक प्रयास से दिनांक 18 दिसंबर 2024 को महारानी गुलाब कुंवरि महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी में संयुक्त दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। जिसमें महारानी बनारस महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर वाराणसी तथा महाराजा बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सम्मिलित था।


इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया माननीय श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी रही जिन्होंने अपना आशीर्वचन देकर छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करते हुए यह बताया कि हम यदि अपने मन की आवाज को सुने तो हम अपने संस्कारों के साथ-साथ शिक्षा प्राप्त कर ऊंचाइयों को छू सकते हैं।


इस कार्यक्रम को सफल बनाते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी जी तथा कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय बेंगलुरु से कुलपति प्रोफेसर एस. अहिल्या जी उपस्थित रहे जिन्होंने अपने आशीर्वचन से छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
माननीय महाराज डॉ० अनंत नारायण सिंह जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन से हम सभी का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में तीनों महाविद्यालय के सम्मानित प्रबंध समिति के सदस्य तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राओं को विशिष्ट अतिथि द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर किया गया। जिसमें महारानी गुलाब कुंवरि महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रीति पुत्री श्री देवी प्रसाद, महारानी बनारस महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर वाराणसी की शिफत परवीन पुत्री इंतजार अहमद, महाराजा बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर की वैशाली वर्मा पुत्री प्रेम नारायण वर्मा रहीं।


डॉ0 छाया पाठक
प्राचार्या
महारानी गुलाब कुंवरि महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी

Convocation Gallery