दिनांक 26 मार्च 2025 को महाराजा बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर राजातालाब वाराणसी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। विषय है ‘संस्कृत ज्ञान परंपरा के विविध आयाम’ इस राष्ट्रीय कार्यशाला में महारानी गुलाब कुंवरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिंडरा वाराणसी से बी. ए. की छात्राओं ने प्रतिभागी बनकर अपनी उपस्थिति दी तथा संस्कृत की महत्व को समझा और अपना ज्ञानवर्धन किया। महाविद्यालय की हिंदी विषय की प्रवक्ता डॉ० विजया मिश्रा ने छात्राओं को इस कार्यशाला में ले जाकर उनके वैश्विक विकास में अपना योगदान दिया।
प्राचार्य
डॉ० छाया पाठक



